Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में आज हैदराबाद vs दिल्ली: जाने किसका पलड़ा भारी

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 13वें सीजन का 47वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई में खेला जाएगा। हैदराबाद को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना होगा। वहीं, कैपिटल्स इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स (DC) पिछले दो मैचों की हार को भुलाकर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मंगलवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के महत्वपूर्ण मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह पक्की करने की कोशिश करेगा।


हैदराबाद ने अब तक तीन बार फाइनल (2009, 2016, 2018) खेला है। जिसमें उसे 2 बार (2009, 2016) जीत मिली और एक बार (2018) हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का सक्सेस रेट 52.52% है। हैदराबाद ने अब तक कुल 119 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 62 मैच जीते और 57 हारे हैं। वहीं, दिल्ली का सक्सेस रेट 44.89% है। दिल्ली ने अब तक कुल 188 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 83 जीते और 103 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।




Herald