Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

देवदत्त ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले IPL इतिहास के पहले खिलाड़ी बने

स्पोर्ट्स डेस्क। अबु धाबी में शनिवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में बेंगलुरु ने राजस्थान को 8 विकेट से हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए. जवाब में उतरी बेंगलुरु की टीम ने 8 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया. कोहली और युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डीकल ने शानदार खेल दिखाते हुए फिफ्टी जड़ी। इस सीजन में पड्डीकल अपने बल्ले से रनों का अंबार लगा रहे हैं। उनके कप्तान के साथ मजबूत साझेदारी कर ठोक अपनी टीम को सीजन की तीसरी जीत दिलाई। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो आज से पहले आईपीएल इतिहास में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया है।


आपको बता दे की उन्होंने इस मैच में ओपनिंग करते हुए 45 गेंदों पर 6 चौके व एक छक्के की मदद से 63 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 140.00 का रहा। इस मैच में उन्होंने तीसरे विकेट के लिए कप्तान कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शानदार 99 रन की साझेदारी भी की। वहीं उन्होंने आइपीएल करियर की अब तक की सबसे बेस्ट पारी भी खेली। 20 साल के देवदत्त पडिक्कल पहली बार आइपीएल खेल रहे हैं और पहली बार ही आरसीबी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अपने डेब्यू आइपीएल की सिर्फ चार पारियों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया है।


उनके अब तक के चार मैचों की बात करें तो उन्होंने पहले ही मैच में हैदराबाद के खिलाफ 56 रन, दूसरे मैच में वो नही चल पाए और पंजाब के खिलाफ एक रन तो वहीं तीसरे मैच में मुंबई के खिलाफ 54 रन और फिर राजस्थान के खिलाफ 63 रन की पारी खेली। पड्डीकल आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने शुरुआती चार मैचों में से तीन में अर्धशतक जड़े हैं। आपको बता दें कि पड्डीकल पिछले साल भी आरसीबी टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक मैच भी खेलने का मौका नहीं मिला।



Herald