Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL13: प्लेऑफ की दावेदारी पुख्ता करने उतरेंगे बेंगलुरु और कोलकाता

अबु धाबी।आईपीएल-13 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच रहा है और यहां से हर मैच हर टीम के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहा है। तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चौथे स्थान पर मौजूद कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच बुधवार को होने वाले मुकाबले में दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता करने उतरेंगी।

बेंगलुरु नौ मैचों में छह जीत, तीन हार और 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरु को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बचे पांच मैचों में से मात्र दो जीतने की जरूरत है। विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु टीम के पास टॉप दो टीमों में भी जगह बनाने का मौका है। दूसरी तरफ इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता ने भी नौ मैच खेले हैं और वह पांच जीत, चार हार और 1० अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। कोलकाता को प्लेऑफ में जाने के लिए शेष पांच मैचों में तीन मैच जीतने की जरूरत है। कोलकाता के सामने बेंगलुरु से ज्यादा चुनौती है क्योंकि उसके प्रदर्शन में कहीं अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

बेंगलुरु और कोलकाता के बीच इस आईपीएल में जो पहले मुकाबला शारजाह में हुआ था उसमें बेंगलुरु ने 82 रन से बड़ी जीत हासिल की थी। बेंगलुरु के 194 रन के मुकाबले कोलकाता की टीम 112 रन ही बना पायी थी। दोनों टीमें अपने पिछले मैच जीतकर इस मुकाबले में उतर रही हैं। बेंगलुरु ने दुबई में राजस्थान रॉयल्स को दुबई में सात विकेट से हराया था जबकि कोलकाता ने अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में पराजित किया था।(एजेंसी)