Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL13: गुरु धोनी ने चेले विराट को आखिर दी मात

दुबई।प्लेऑफ की होड़ से लगभग बाहर हो जाने के बाद चेन्नई सुपरकिग्स ने सैम करेन (19 रन पर तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन और रुतुराज गायकवाड (नाबाद 65) के बेहतरीन अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रविवार को आईपीएल मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया।

चेन्नई ने बेंगलुरु को 2० ओवर में छह विकेट पर 145 रन पर रोकने के बाद 18.4 ओवर में दो विकेट पर 15० रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली। गायकवाड ने छक्का मारकर मैच समाप्त किया। गायकवाड ने 51 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से मैच विजयी नाबाद 65 रन बनाये।

चेन्नई की 12 मैचों में यह चौथी जीत है और उसके आठ अंक हो गए हैं। दूसरी तरफ बेंगलुरु की 11 मैचों में यह चौथी हार है और वह 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरु का इस हार के बाद प्लेऑफ का इन्तजार बढ़ गया है।(एजेंसी)