Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL13: प्लेऑफ के लिए दिल्ली को मुंबई पर चाहिए जीत

दुबई।दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले तीन मुकाबलों में मिली लगातार पराजय से उबरकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को होने वाले मुकाबले में वापसी करनी होगी ताकि वह जीत हासिल कर आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर सके।

मुंबई का प्लेऑफ में स्थान पक्का हो चुका है और अब उसकी नजरें शीर्ष दो टीमों में जगह बनाने पर लगी हुई हैं। चेन्नई सुपरकिग्स की कल कोलकाता नाईट राइडर्स पर जीत के बाद मुंबई का प्लेऑफ में स्थान तय हो गया है। मुंबई के 12 मैचों में आठ जीत और चार हार के साथ 16 अंक हैं और वह तालिका में शीर्ष स्थान पर मजबूती से काबिज है। दिल्ली 12 मैचों में सात जीत, पांच हार और 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

दिल्ली एक समय प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बनती नजर आ रही थी लेकिन अचानक उसने लड़खड़ाहट दिखाई है और उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली को 2० अक्टूबर को किग्स इलेवन पंजाब ने पांच विकेट से, 24 अक्टूबर को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 59 रन से और 27 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद ने 88 रन से हराया है।

दिल्ली का तीनों ही पराजयों में बल्लेबाजी में काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा है और उसे वापसी करने के लिए मुंबई के सशक्त आक्रमण के खिलाफ बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इस सत्र में लगातार दो नाबाद शतक बना चुके ओपनर शिखर धवन पिछले दो मैचों में सस्ते में आउट हुए हैं जिसका सीधा असर दिल्ली की बल्लेबाजी पर पड़ा है। शिखर को शीर्ष क्रम पर अपनी जिम्मेदारी को समझना पड़ेगा और लम्बी पारी खेलनी होगी।(एजेंसी)