Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL13: विराट का चैलेंज तोड़कर मुंबई प्लेऑफ में

अबु धाबी। शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव की नाबाद 79 रन की चमकदार पारी की बदौलत गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बुधवार को एकतरफ़ा अंदाज में पांच विकेट से हराकर आईपीएल-13 के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया।

बेंगलुरु ने सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल की 74 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी से 2० ओवर में छह विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन सूर्य ने सिर्फ अपने दम पर मुंबई को जीत दिला दी। मुंबई ने 19.1 ओवर में पांच विकेट 166 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। सूर्य ने 43 गेंदों पर नाबाद 79 रन की मैच विजयी पारी में 1० चौके और तीन छक्के लगाए।

मुंबई की 12 मैचों में यह आठवीं जीत है और वह 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है। दूसरी तरफ बेंगलुरु को 12 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु के खाते में 14 अंक हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने बचे दो मैचों में से एक जीत हासिल करने की जरूरत है। बेंगलुरु तालिका में मुंबई के बाद दूसरे स्थान पर है।(एजेंसी)