Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL13: दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़े मुंबई के इंडियंस

अबु धाबी।क्विटन डी कॉक (53) और सूर्यकुमार यादव (53) के शानदार अर्धशतकों से गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। मुंबई की सात मैचों में यह पांचवीं जीत है जबकि दिल्ली की सात मैचों में दूसरी हार है। मुंबई की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुँच गयी है।

दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 69) के शानदार अर्धशतक और कप्तान श्रेयस अय्यर के 42 रनों से 2० ओवर में चार विकेट पर 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि मुंबई ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर जीत अपने नाम की।(एजेंसी)