Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL13: चेन्नई जीता, कोलकाता फंसा

दुबई।युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड की 72 रन की शानदार पारी और सर रवींद्र जडेजा की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्कों सहित नाबाद 31 रन की तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को गुरुवार को छह विकेट से हराकर आईपीएल मुकाबला जीत लिया और कोलकाता को प्लेऑफ की होड़ में फंसा दिया।

कोलकाता ने सलामी बल्लेबाज नीतीश राणा की 87 रन की दमदार पारी के दम पर 2० ओवर में पांच विकेट पर 172 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि चेन्नई ने 2० ओवर में चार विकेट पर 178 रन बनाकर रोमांचक जीत हासिल कर ली। जडेजा ने आखिरी दो ओवरों में कोलकाता से जीत छीन ली। जडेजा ने मात्र 11 गेंदों पर नाबाद 31 रन में दो चौके और तीन छक्के लगाए।(एजेंसी)