Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL2020 : डबल हेडर के दूसरे मैच में आज पंजाब-हैदराबाद आमने-सामने

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन में आज डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) है। पहला मुकाबला अबु धाबी में दोपहर 3:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दुबई में शाम 7:30 बजे करो या मरो के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी है। हारने वाली टीम को प्ले-ऑफ के लिए अपने बचे सभी मैच जीतने होंगे।

पिछली बार जब पंजाब और हैदराबाद का आमना-सामना हुआ था, तब हैदराबाद ने 69 रन से मैच जीता था। दुबई में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 201 रन बनाए थे। पंजाब 16.5 ओवर में 132 रन पर ढेर हो गई थी।


पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो हैदराबाद सीजन में 4 जीत के साथ 5वें स्थान पर है। वहीं, पंजाब ने सीजन में 4 मैच जीते हैं, लेकिन कम नेट रनरेट की वजह से वह 6वें स्थान पर है। हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।



Herald