

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 31 मुकाबले में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीमें आमने-सामने होंगी. अब तक ऑलराउंड खेल दिखाने में नाकाम रही पंजाब की टीम विस्फोटक क्रिस गेल के सहारे अपने अभियान को वापस पटरी पर लाने का प्रयास करेगी. शारजाह में यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. बड़ी उम्मीदों के साथ किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीम ने आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत की थी.

खास कर जब इस टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 97 रनों के बड़े अंतर से हराया तो लोगों को लगा कि इस बार पंजाब की टीम कमाल कर देगी. लेकिन कमाल अब तक सिर्फ एक मैच में हुआ है. इसके बाद तो एक के बाद एक हार के चलते पंजाब की जीत देखने के लिए फैंस की आंखें तरस गई. अब तो टूर्नामेंट से बाहर होने की नौबत आ गई है. एक और हार हुई तो फिर कोच अनिल कुंबले और कप्तान केएल राहुल का सपना टूट जाएगा. ऐसे में आज रात आरसीबी के खिलाफ पंजाब के लिए करों या मरो की लड़ाई है.

बता दें कि मौजूदा सीजन में गेल को एक बार भी खेलने का मौका नहीं मिला है। शुरुआती मैचों में वो टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद नहीं थे। लेकिन बाद में जब टीम को उनकी जरूरत पड़ी तो वो बीमार हो गए। लेकिन आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में वह नजर आ सकते है। प्लेइंग इलेवन में गेल के आने पर टीम में बड़े बदलाव हो सकते है। गेल मैच में ओपनिंग करेंगे। ऐसे में राहुल या फिर मंयक अग्रवाल तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं। इसके अलावा एक विदेशी खिलाड़ी को भी टीम से बाहर करना होगा। ऐसे में मुजीब उर रहमान या फिर ग्लेन मैक्सवेल में से किसी को एक प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जाएगा।
Herald