Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL की तर्ज पर श्रीलंका प्रीमियर लीग, सलमान के परिवार ने खरीदी क्रिकेट टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के बाद अब बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का परिवार भी क्रिकेट के मैदान में उतर आया है। स्टार एक्टर सलमान खान के परिवार ने श्रीलंकाई प्रीमियर लीग (एसएलपीएल) में कैंडी टस्कर्स फ्रैंचाइजी को खरीदा है। यह टूर्नामेंट इस साल 21 नवंबर से श्रीलंका में शुरू होना है। यह 13 दिसंबर तक खेला जाएगा। कैंडी टस्कर्स में ‘यूनिवर्स बॉस’ यानी विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भी शामिल हैं।


सलमान के छोटे भाई सोहेल खान ने एक टीम की फ्रेंचाइजी खरीद ली है. उन्होंने कैंडी टस्कर्स नाम की टीम को खरीद लिया है. बताया जा रहा है कि ये निवेश सोहेल खान इंटरनेशनल एलएलपी के जरिए किया गया है. इस निवेश का हिस्सा सलीम खान और सलमान खान भी हैं. सोहेले खान के मुताबिक सलमान खान सभी मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहने वाले हैं. वे इस नई क्रिकेट लीग को लेकर खासा उत्साहित हैं.


वहीं सलमान खान की टीम में वेस्ट इंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल को जगह मिली है. वे अपने लंबे छक्के मारने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं सोहेल खान भी उन्हें इस टीम का एक अहम हिस्सा मानते हैं. उनकी नजरों में क्रिस गेल तो टीम के असली बॉस हैं. वैसे कैंडी टस्कर्स की टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी देखने को मिलने वाले हैं. लियाम प्लंकेट, वहाब रियाज, कुसल मेंडिस और नुवान प्रदीप जैसे क्रिकेटर इस लीग में अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं.



Herald