Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Jayaram ने सारलोरलक्स ओपन में जीत से शुरू किया अभियान

सारब्रकेन (जर्मनी)।भारतीय बैडमिटन खिलाड़ी अजय जयराम ने सारलोरलक्स ओपन सुपर 1०० टूर्नामेंट के पहले दौर में मंगलवार को यहां बेल्जियम के मैक्सिमे मोरील्स के खिलाफ सीधे सेटों में जीत दर्ज की। विश्व रैंकिग के पूर्व 13वें नंबर के खिलाड़ी ने मैक्सिमे को महज 19 मिनट में 21-8 21-8 से हराया। अगले दौर में उन्हें तीसरी वरीयता प्राप्त नीदरलैंड के मार्क कालजौव की चुनौती का सामना करना होगा।

जयराम ने मैच की शुरुआत से ही अपनी पकड़ मजबूत करते हुए पहले गेम में 6-० की बढ़त हासिल कर ली थी। उन्होंने ने ब्रेक के समय अपनी बढ़त 11-4 कर ली थी। पहले गेम में आसान जीत दर्ज करने के बाद दूसरे गेम की शुरूआत में उन्हें मैक्सिमे ने थोड़ी चुनौती देते हुए स्कोर 4-6 कर लिया। जयराम ने इसके बाद लगातार 11 अंक बटोर कर 17-6 से बढ़त हासिल की और फिर एकतरफा जीत दर्ज की। जयराम के अलावा टूर्नामेंट में गत चैम्पियन लक्ष्य सेन, 2०18 के विजेता शुभंकर डे और युवा खिलाड़ी माल्विका बंसोड़ भी भारतीय चुनौती पेश करेंगे।(एजेंसी)