Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Kapil Dev बेचैनी की शिकायत के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

नयी दिल्ली।भारत के पहले विश्व कप विजेता क्रिकेट कप्तान कपिल देव को बेचैनी की शिकायत के बाद यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। कपिल (61 वर्ष) को गुरूवार तबियत ठीक नहीं लग रही थी जिसके बाद उन्हें यहां एक अस्पताल में ले जाया गया। भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने पीटीआई को यह जानकारी दी। पूर्व टेस्ट खिलाड़ी मल्होत्रा ने कहा, ''वह अब ठीक महसूस कर रहे हैं। मैंने अभी उनकी पत्नी (रोमी) से बात की। वह कल थोड़ी बेचैनी महसूस कर रहे थे। अस्पताल में उनके परीक्षण किये जा रहे हैं।

हालांकि असत्यापित रिपोर्टों के अनुसार 1983 विश्व विजेता की दिल का दौरा पड़ने के बाद एंजियोप्लास्टी हुई है। भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट किया, ''कपिल देव सर आपके जल्दी से ठीक होने की कामना करता हूं। हमेशा मजबूत रहिये। भारत के महान क्रिकेटरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले हैं। वह क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 4०० से ज्यादा (434) विकेट अपने नाम कर टेस्ट मैचों में 5००० से ज्यादा रन जुटाये हैं। कपिल को 2०1० में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया था।(एजेंसी)