Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई और कोलकाता में मैच, पिछले मैच का हार का बदला लेने उतरेगी KKR

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 13 वें एडिशन का 32वां मैच आज शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आबूधाबी में खेला जाएगा। र्नामेंट में दोनों टीमों के बीच मैच हो चुका है। मुंबई ने उस मैच में कोलकाता को 34 रनों से हराया था। मुंबई की टीम पांच मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं कोलाकाता की टीम चार मैच जीतकर चौथे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आइपीएल 2020 के 32वें मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा।

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ होने वाले मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। मुंबई ने पिछले चार मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि केकेआर की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 82 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, उसके मुख्य स्पिनर सुनील नरेन खेल पाएंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है। अपने अंतिम एकादश में बदलाव करने की संभावना नहीं है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने इस सत्र में अपने दोनों अर्धशतक इसी मैदान पर लगाए हैं, उन्हें वैसे भी केकेआर के खिलाफ खेलना पसंद है।


इन दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में रोहित ने 80 रन बनाकर अपनी टीम की 49 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। रोहित (216 रन) के अलावा मुंबई के शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाज भी अच्छी फॉर्म में हैं। केकेआर का सबसे बड़ी परेशानी उसके बल्लेबाजों का निरंतर एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाना है। आंद्रे रसेल की खराब फार्म उसके लिए चिंता का विषय है। रसेल ने अब तक सात मैचों में केवल 71 रन बनाए हैं। कोलकाता के पास भी कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। इनमें युवा शुभमन गिल, इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन, नितीश राणा और कप्तान दिनेश कार्तिक प्रमुख हैं, लेकिन कुछ मैचों को छोड़कर वे लगातार लंबी पारियां नहीं खेल पाए।



Herald