Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत की लय कायम रखने उतरेगा पंजाब, KKR से मुकाबला आज

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का 46वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच शारजाह में खेला जाएगा। टॉप-3 में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु की हार के बाद प्ले-ऑफ की चौथी टीम के लिए जंग रोमांचक हो गई है। पंजाब और कोलकाता के बीच होने वाले मैच के विजेता के लिए प्ले-ऑफ की राह थोड़ी आसान हो जाएगी। वहीं, हारने वाली टीम के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।


लगातार चार जीत से आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में जगह बनाने की मजबूत दावेदार के रूप में उभरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपना करिश्माई प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगी। किंग्स इलेवन के 11 मैचों में पांच जीत से 10 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है जबकि केकेआर के 12 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है।


पिछली बार जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तो कोलकाता ने पंजाब को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया था। दुबई में खेले गए सीजन के 24वें मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 164 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब 5 विकेट पर 162 रन ही बना पाई थी।



Herald