Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी की युवा ब्रिगेड से मिलेगी KKR को कड़ी टक्कर, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 49वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। यह मैच कोलकाता के लिए बेहद अहम है जबकि चेन्नई की टीम महज सम्मान बचाने के लिए उतरेगी। कोलकाता की टीम उसके प्लऑफ की उम्मीदें बनाए रखेगी। आज के मुकाबले में कोलकाता के आतिशी ऑलराउंडर आंद्र रसेल के वापसी की उम्मीद है जबकि चेन्नई की टीम में बदलाव कि गुंजाइश कम ही है।

इस वक्त कोलकाता अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। टीम ने 12 मैच खेलकर कुल 6 में जीत हासिल कर 12 अंक जुटाए हैं। अगले दोनों ही मुकाबले टीम के लिए अहम हैं। चेन्नई की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है उसके खाते में 12 मुकाबलों के बाद 4 जीत से 8 अंक हैं।


दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 21 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यहां पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।



Herald