Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KKR पर चेन्नई की जीत का इस टीम को मिला फायदा, प्लेऑफ में बनाई अपनी जगह

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK, सीएसके) की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR, केकेआर) की टीम को 6 विकेट से हराया। इस हार के साथ ही केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता भी अब काफी मुश्किल हो गया है, जबकि सीएसके की जीत से मुंबई इंडियंस की टीम को फायदा हुआ है और टीम आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।


दुबई में खेले गए मैच में केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में नीतीश राणा की 87 रनों की पारी के चलते टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जवाब में सीएसके की तरफ से ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 72 रनों की पारी खेली, जबकि आखिरी के ओवरों में रविंद्र जडेजा ने कुछ दमदार शॉट्स लगाते हुए टीम को इस सीजन की 5वीं जीत दिलाई। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन केकेआर को हराकर टीम ने मुंबई को फायदा पहुंचाया है और इयोन मोर्गन की टीम का आगे का रास्ता काफी मुश्किल कर दिया है।


सीएसके की जीत से मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली अब पहली टीम बन गई है। बाकी बचे तीन स्थानों के लिए अभी चेन्नई को छोड़कर सभी टीमें रेस में मौजूद हैं। मुंबई ने इस सीजन खेले 12 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है और इस समय टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब धोनी की टीम अंतिम चार में जगह बनाने में नाकाम रही है।



Herald