Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कार्तिक ने छोड़ी कप्तानी, अब मॉर्गन संभालेंगे KKR की जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल का दूसरा दौर शुरू हो चुका है। सारी टीमें एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ चुकी हैं। यूएई में खेले जा रहे इस 13वें संस्करण में आज मुंबई इंडियंस का सामना करने से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम मैनेजमेंट ने खुलासा किया है कि मौजूदा कप्तान दिनेश कार्तिक ने अपनी कप्तानी इयोन मोर्गन को सौंप दी है. नाइट राइडर्स ने एक बयान में कहा, "दिनेश कार्तिक ने केकेआर मैनेजमेंट को जानकारी दी है कि अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने और टीम का उद्देश्य पूरा करने के लिए उन्होंने इयोन मोर्गन को कप्तानी सौंप दी है.

टीम के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, 'हम खुशकिस्मत हैं कि हमें डीके (दिनेश कार्तिक) जैसा नेतृत्वकर्ता मिला, जिन्होंने हमेशा टीम को पहले रखा। किसी के लिए भी इस तरह का फैसला लेना काफी मुश्किल होता है। हम खुद भी उनके इस फैसले से हैरान हैं, लेकिन उनकी इच्छाओं का सम्मान करते हैं।

बीच टूर्नामेंट में आखिर कार्तिक ने ऐसा फैसला क्यों लिया इसका खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन टीम मैनेजमेंट की माने तो दिनेश कार्तिक अब सिर्फ बल्लेबाजी में ही फोकस करना चाहते हैं। 2019 में इंग्लैंड को विश्व विजेता बनाने वाले इयोन मॉर्गन पर अब केकेआर को तीसरी बार आईपीएल का खिताब दिलाने का दबाव होगा। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है, जब किसी कप्तान ने इस तरह बीच टूर्नामेंट कप्तानी छोड़ी हो, इससे पहले 2018 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल रहे गौतम गंभीर ने भी कुछ ऐसा ही फैसला लिया था, जिसके बाद श्रेयस अय्यर के रूप में दिल्ली को नया कप्तान मिला।



Herald