

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 13 वें एडिशन का 32वां मैच आज शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आबूधाबी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच मैच हो चुका है। मुंबई ने उस मैच में कोलकाता को 34 रनों से हराया था। मुंबई की टीम पांच मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं कोलाकाता की टीम चार मैच जीतकर चौथे स्थान पर है। इसी बीच, केकेआर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक नया एंथम सॉन्ग लॉन्च किया है, जिसे शाहरुख खान ने रिट्वीट करते हुए फैन्स के लिए कुछ लाइनें भी लिखी है।

केकेआर के ऑफिशिल ट्वीटर हैंडल पर अपलोड वीडियो को शाहरुख खान ने रिट्वीट करते हुए लिखा है, 'तू फैन नहीं तूफान है, केकेआर की जान है। जो एनर्जी, जो पैशन, आप लोग प्रोवाइड करते हैं, वो इस समय मैदान पर मिसिंग है, लेकिन आप लोग हमें घर बैठकर भी मोटिवेट कर सकते हैं। आइए और लपाओ करिए मेरे और केकेआर टीम के साथ एक फैन एंथम पर, जो आपके लिए बनाया गया है।
Tu Fan nahi Toofan hai, KKR ki jaan hai!!!
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 15, 2020
The energy, the electricity, the passion all of u provide may be missing in the stadiums... But u can still motivate us from your homes.
Come and #LAPHAO with me and @KKRiders on a fan anthem made for u, by u!! https://t.co/b5vAI600jo
केकेआर टीम द्वारा शेयर किया गया यह एक एनिमेटिड वीडियो है, जिसमें खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उछलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंदर एक खास शब्द का इस्तेमाल किया गया है 'लपाओ' जिसका मतलब वहीं पर हिंदी में कूदो और इंग्लिश में जंप लिखकर बताया गया है। साथ ही, वीडियो के अंत में लिखा है 'क्या आप हमारे साथ लपाओ करने के लिए तैयार है, कुछ बेहद एक्साइटिड आने वाला है, जुड़े रहिए हमारे साथ।
Herald