Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कार्तिक के फॉर्म पर भड़के फैंस, KKR टीम से बाहर करने की कर दी मांग

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल जब से पंजाब के लिए मैदान में उतरे हैं, टीम विजय रथ पर सवार है। किंग्स इलेवन ने सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हराकर अपनी लगातार पांचवीं जीत हासिल की और अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन का लक्ष्य दिया था जिसे पंजाब की टीम ने 18.5 ओवरों में दो विकेट पर हासिल कर लिया।


कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के खराब फॉर्म जारी है. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. दिनेश कार्तिक किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल को कैच थमा बैठे. 35 साल के कार्तिक मौजूदा सीजन में अब तक 12 मैचों में 13.45 की औसत से 148 रन ही बना पाए हैं.


दिनेश कार्तिक के खराब फॉर्म के बाद सोशल मीडिया पर भड़के फैंस उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने की मांग कर रहे हैं. दिनेश कार्तिक के लिए यह सीजन काफी खराब जा रहा है और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में भी सस्ते में आउट होने के चलते दिनेश कार्तिक का ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. इससे पहले टूर्नामेंट के बीच में ही दिनेश कार्तिक को कप्तानी छोड़नी पड़ी थी. दिनेश कार्तिक 2018 से कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की कप्तानी कर रहे थे. कार्तिक के कप्तानी छोड़ने के बाद इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन को टीम की कमान सौंप दी गई.



Herald