

स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आज का मुकाबला बेहद अहम है। दोनों ही टीमों को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत की दरकार है। इस वक्त कोलकाता की टीम जहां 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है वहीं पंजाब की टीम 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। पंजाब एक जीत से टॉप चार में पहुंच जाएगा जबकि केकेआर अगर जीत दर्ज करता है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और इससे उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भी मजबूत हो जाएगी। प्लेऑफ की दौड़ अब काफी कड़ी हो गई है और ऐसे में दोनों टीमें सोमवार को जीत के महत्व को अच्छी तरह से समझती हैं।

प्लेऑफ की दौड़ अब काफी कड़ी हो गयी है और ऐसे में दोनों टीमें सोमवार को जीत के महत्व को अच्छी तरह से समझती हैं. किंग्स इलेवन की टीम शानदार फार्म में है. उसने लगातार पांच मैच गंवाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया और फिर चोटी की दो टीमों मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तो उसने अपने छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया.इस मैच में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।
किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान) दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, लॉकी फर्गुसन, प्रसिद्ध कृष्णा।
Herald