Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KXIP और KKR में आज होगी जोरदार भिड़ंत, जानें मौसम और पिच रिपोर्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। लगातार चार जीत से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) प्लेऑफ में जगह बनाने की मजबूत दावेदार के रूप में उभरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ अपना करिश्माई प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगी. किंग्स इलेवन के 11 मैचों में पांच जीत से 10 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है जबकि केकेआर के 12 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है.


पंजाब एक जीत से शीर्ष चार में पहुंच जाएगा जबकि केकेआर अगर जीत दर्ज करता है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और इससे उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भी मजबूत हो जाएगी. केकेआर के लिए स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए हैं। वरुण ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 विकेट लेकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई थी। वरुण के अलावा टी नटराजन ने सीजन में अब तक 11 विकेट लिए हैं।

शारजाह में आसमान साफ रहेगा। तापमान 21 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शारजाह में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। शारजाह में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। शारजाह में पिछले 13 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 69% रहा है।



Herald