Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KXIP और RR के बीच आज है महामुकाबला, हारी तो राजस्थान टीम भी होगी बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन में रविवार को इस टूर्नामेंट का सबसे ऐतिहासिक दिन देखने को मिला. आईपीएल के इतिहास में पहली बार एक ही दिन में तीन सुपर ओवर फेंके गए. इतना ही नहीं डेविड वार्नर आईपीएल के इतिहास में पांच हजार रन पूरे करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने. केएल राहुल की टीम को ना सिर्फ जीत मिली बल्कि उन्होंने खुद भी बेहद ही खास मुकाम हासिल किया.

आईपीएल 2020 का 50वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा. राजस्थान के लिए यह मैच 'करो या मरो' का होगा. अगर राजस्थान की टीम यह मैच हारती है तो प्ले-ऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाएगी, जबकि पंजाब अपनी 7वीं जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बरकरार रहना चाहेगी. आपको बता दें कि अगर राजस्थान रॉयल्स ये मैच हारती है तो चेन्नई के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी.


इस समय पॉइंट्स टेबल पर पंजाब 12 पॉइंट्स के साथ चौथे और राजस्थान 10 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है. लगातार 5 मैच हारने वाली पंजाब ने पिछले 5 मैच लगातार जीतकर टूर्नामेंट में वापसी की है. बता दें कि दोनों टीमों ने बीते कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन दिखाया है. दोनों टीमों ने इससे पहले खेले गए मुकाबले भी जीते हैं. पंजाब ने कोलकाता और राजस्थान ने मुंबई को हराया था.



Herald