Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दो सुपर ओवर के बाद KXIP को मिली जीत, प्रीति जिंटा ने ऐसे किया सेलिब्रेट कि Video हो गया वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क। MI vs KXIP सुपर ओवर टाई दूसरा सुपर ओवर: मैच टाई, सुपर ओवर (Super Over) में हुआ नतीजा। यह लाइन आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन मैच टाई, सुपर ओवर टाई और फिर दूसरे सुपर ओवर में हुआ फैसला- यह लाइन आप आज पहली बार सुन रहे होंगे। रविवार को दुबई इंटरनैशनल मैदान पर पहली बार ऐसा हुआ जब मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच का नतीजा दूसरे सुपर ओवर में निकला। लेकिन इस बीच दूसरे सुपर ओवर के दौरान कुछ कंफ्यूजन भी देखा गया। रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब ने दूसरे सुपर ओवर में जीत दर्ज की और इसके बाद प्रीति जिंटा ने जिस तरह से जश्न मनाया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


जैसे ही मयंक अग्रवाल के चौके से किंग्स इलेवन पंजाब ने जीत दर्ज की वैसे ही प्रीति अपने साथ में खड़ी एक और किंग्स इलेवन पंजाब की सपोर्टर से गले मिलीं, प्रीति खुशी से चीख उठीं और उनका वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर लोग प्रीति के जश्न के इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। आईपीएल में यह पहला मौका था, जब एक ही दिन में दो मैच सुपर ओवर में पहुंचे हों। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया, वहीं दूसरे मैच का नतीजा तो दो सुपर ओवर के बाद निकला।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 176 रन बनाए, जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर भी यही रहा- 176/6। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने पांच-पांच रन बनाए, जबकि दूसरे ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 11/1 और किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर 15/0, राहुल ने 77 रनों की पारी खेली थी और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।



Herald