

स्पोर्ट्स डेस्क। पंजाब की टीम कुछ हद तक वापसी करती दिखाई दे रही है। पिछले तीन मैचों में टीम ने प्वॉइंट्स टेबल की टॉप तीन टीमों को हराया है। दुबई में खेले गए मैच में पंजाब की टीम ने दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। बड़ी टीमों के खिलाफ मिली जीत के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के ड्रेसिंग रूम का माहौल बढ़िया हो गया है। किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के खिलाड़ी जश्न मनाते और डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो में क्रिस गेल टीम के बाकी खिलाड़ियों से गले मिलते नजर आ रहे हैं, जबकि ग्लेन मैक्सवेल और जिम्मी नीशम इस वीडियो के अंदर भांगड़ा कर रहे हैं। टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी पंजाबी स्टाइल में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा खिलाड़ियों के साथ मौजूद हैं। हालांकि, इस वीडियो में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कहीं दिखाई नहीं दिए हैं।
???? | When we take down the top 3⃣ teams, it calls for some special souvenirs! ????️#SaddaPunjab #IPL2020 #KXIP #KXIPvDC pic.twitter.com/tW41nWCBcK
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) October 22, 2020
किंग्स इलेवन पंजाब ने टूर्नामेंट की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के साथ की थी, इसके बाद टीम ने आरसीबी के खिलाफ 97 रनों से जीत दर्ज की थी। हालांकि, इसके बाद केएल राहुल की कप्तानी में खेल रही टीम को लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरी तीन मैचों में टीम ने बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपटिल्स को हराकर फॉर्म में वापस लौटने के संकेत दे दिए हैं। पंजाब ने अबतक खेले 10 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है, जबकि 6 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ में खुद का स्थान पक्का करने के लिए टीम को आने वाले सभी मैचों को अपने नाम करना होगा। किंग्स इलेवन पंजाब का अगला मैच शनिवार (24 अक्टूबर) को दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा।
Herald