Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिता के निधन के बावजूद भारी मन से बल्‍लेबाजी करने उतरा KXIP का बल्‍लेबाज, दिग्‍गजों ने की तारीफ

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 43वें मुकाबले में शनिवार को दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब के मनदीप सिंह ने भले ही छोटी पारी खेली हो, लेकिन उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है. सुबह उनके पिता की अंतिम विदाई थी और शाम को मनदीप बल्ला लिये अपनी टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे. 28 साल के मनदीप के पिता का निधन शुक्रवार की रात हो गया. वह पिता के जाने का गम और टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी के साथ मैदान पर उतरे.

मनदीप के पिता को श्रद्धांजली देने के लिए किंग्‍स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी मैदान में काले रंग की पट्टी बाजू पर बांधकर खेलने आए. बताया जा रहा है कि मनदीप के पिता लंबे समय से बीमार थे. वो अस्‍पताल में लाइफ सपोर्ट पर थे. बीमारी के चलते ही उनका निधन हुआ है. मनदीप ने आज के मैच में 14 गेंदोंपर 17 रन बनाए.

फैन्‍स ने मनदीप की खेल के प्रति लगन की तारीफ करते हुए कई ट्वीट किए. मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की तरफ से भी एक ट्वीट आया. उन्‍होंने कहा, “अपने प्‍यारे लोगों को खोना काफी दुखदाई होता है. इससे ज्‍यादा दुख देने वाली स्थिति वो होती है जब आप अपने नजदीकी लोगों को फाइनल गुडबाय भी नहीं कह पाते हैं. मैं मनदीप सिंह और नीतीश राणा के परिवार के लिए दुआ करूंगा. ऐसी स्थिति में भी आज खेलना काबिलेतारीफ है.



Herald