Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डुप्लेसिस, मलिंगा और अफरीदी को एलपीएल LPL ने चुना

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजोलो मैथ्यूज, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस और वेस्टइंडीज के हरफनमौला आंद्रे रसेल लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में कोलंबो किग्स फेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस टूर्नामेंट को 21 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच दो स्थलों पल्लेकेले और हंबनटोटा में खेला जाएगा। इसमें पांच टीमाों के बीच कुल 23 मैच खेले जाएंगे।

खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में से कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व बल्लेबाज मनविदर बिस्ला और चेन्नई सुपरकिग्स के पूर्व तेज गेंदबाज एमएस गोनी को भी चुना गया है। श्रीलंका को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कोलंबो की फ्रेंचाइजी के कोच डेव वाटमोर है।

कैंडी टस्कर्स ने स्थानीय खिलाड़ी कुशल जैनिथ के अलावा क्रिस गेल और लियम प्लंकेट को आईकॉन खिलाड़ी के रूप में चुना है जबकि गॉल ग्लेडियेटर्स ने लसिथ मलिगा, शाहिद अफरीदी और कोलिन इनग्राम को टीम से जोड़ा है। दंबुना हॉक्स ने दासुन शानका के साथ डेविड मिलर और कार्लोस ब्रेथवेट को चुना है। जाफाना स्टैलियन्स ने तिसारा परेरा को स्थानीय आइकॉन चुना है जबकि डेविड मालन और वनिदु हसरंगा को विदेशी खिलाड़ी के तौर पर चुना है। (एजेंसी)