
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के फुटबॉल लीजेंड डिएगो माराडोना अपने एक बॉडीगार्ड में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद अपने घर में क्वारंटीन में चले गए हैं।
माराडोना के प्रेस एजेंट सेबेस्टियन सांची ने यह जानकारी दी है। माराडोना के बॉडीगार्ड का गुरूवार को टेस्ट होगा कि उसे कोविड-19 है या नहीं। यदि बॉडीगार्ड पॉजिटिव पाया जाता है तो माराडोना का भी नमूना लिया जाएगा कि उन्हें कोरोना है या नहीं।
शुक्रवार को 6० वर्ष के होने वाले माराडोना का इस महीने के शुरू में लिया गया टेस्ट नेगेटिव रहा था।(एजेंसी)