Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज MI-DC में भिड़ंत, दिल्ली का खेल बिगाड़ सकती है मजबूत मुंबई

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 13वें सीजन का लीग राउंड अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। शनिवार को होने वाले डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) में 4 में से दो टीमों के पास प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करने का मौका है। मुंबई इंडियंस पहले ही अपनी जगह प्ले-ऑफ में पहुंच चुकी है। उसका मुकाबला दोपहर में 3:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स से होगा।


दिल्ली के लिए आखिरी दो मैच आसान नहीं होने वाले हैं क्योंकि उसका सामना टूर्नामेंट की चोटी की दो टीमें मुंबई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा. अगर दिल्ली अपने आखिरी दोनों मैच गंवा देती है तो वह बाहर भी हो सकती है.


कागजों पर मुंबई की टीम अधिक मजबूत नजर आती है. प्ले ऑफ में जगह पक्की होने के बाद अब उसकी टीम बिना किसी दबाव के खेलेगी. नियमित कप्तान रोहित शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाए और उनका इस मैच से भी बाहर रहने की संभावना है. इस बारे में हालांकि मुंबई के टीम प्रबंधन ने कोई जानकारी नहीं दी है.



Herald