

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 13 वें एडिशन का 32वां मैच आज शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आबूधाबी में खेला जाएगा। र्नामेंट में दोनों टीमों के बीच मैच हो चुका है। मुंबई ने उस मैच में कोलकाता को 34 रनों से हराया था। मुंबई की टीम पांच मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं कोलाकाता की टीम चार मैच जीतकर चौथे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आइपीएल 2020 के 32वें मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा। मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह से लय में है। रोहित की अगुवाई में टीम लगातार चार मुकाबले जीत चुकी है और अभी तक सात में पांच मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। दोनों ही टीमें आज का मुकाबला जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI
कोलकाता नाइटराइडर्स

राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, गेंदबाज: कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, पैट कमिंस
मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, क्विंटन डिकॉक, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, जेम्स पैटिंसन, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर
Herald