Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MI ने RR को 5 साल बाद हराया, 57 रन से दर्ज की जीत

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 57 रनों से हरा दिया. इस सीज़न में मुंबई की यह चौथी जीत है. मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे. इसके जवाब में राजस्थान की टीम 18.1 ओवर में 136 रनों पर ढ़ेर हो गई. मुंबई के लिए जहां सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली. वहीं तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके.

इस जीत के साथ ही उसने राजस्थान के खिलाफ लगातार 4 हार के क्रम को तोड़ दिया। उसे पिछली जीत 2015 वानखेड़े स्टेडियम पर मिली थी। इसके बाद दो साल तक राजस्थान की टीम पर बैन लगा हुआ था। 2018 से 2019 तक उसने मुंबई को चार मुकाबलों में हराया था। मुंबई ने राजस्थान को 194 रन का लक्ष्य दिया। राजस्थान की टीम 18.1 ओवर में 136 रन ही बना सकी। जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। इस सीजन में उनका यह पहला अर्धशतक है।


जोफ्रा आर्चर 24, टॉम करन 15, महिपाल लोमरोर 11, कप्तान स्टीव स्मिथ 6, राहुल तेवतिया 5, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल 0-0 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 47 गेंद पर 79 रनों की पारी खेली। आईपीएल में यह उनका उच्चतम स्कोर है। इस सीजन में उनका यह पहला अर्धशतक भी है। सूर्यकुमार ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 38 गेंद पर 75 रनों की साझेदारी की। हार्दिक ने 19 गेंद पर 30 रन की पारी खेली।



Herald