Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MI vs SRH Playing 11, IPL 2020 Live Updates: आज ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 17वें मैच में 4 अक्टूबर को मुंबई इंडिंयस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने हैं। यह मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच की बाउंड्री अपेक्षाकृत अन्य मैदानों से छोटी है ऐसे में यहां चौको-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। यहां खेले गए पहले के मैचों में भी काफी बाउंड्रीज लगी हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी माना जा रहा है। वहीं, सनराइजर्स की मुश्किलें बढ़ गईं हैं, क्योंकि उसके मुख्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल हैं इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं।

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (संभावित):

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन/ जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार/संदीप शर्मा/सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी नटराजन।



Herald