Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान के सामने MI की मजबूत चुनौती, रोहित के खेलने पर सस्पेंस

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी और कोशिश अपने दबदबे को बरकरार रखने की होगी. मुंबई इंडियंस के पास इस मुकाबले में जीत दर्ज कर प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनने का मौका है. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस टीम के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना जरूरी होगा. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 10 विकेट की जीत से मुंबई ने फॉर्म में वापसी की, जबकि इससे पिछले मैच में वह किंग्स इलेवन पंजाब से सुपर ओवर में हार गई थी. वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से आठ विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी.


रोहित की अनुपस्थिति हालांकि शुक्रवार को महसूस नहीं की गई, क्योंकि युवा इशान किशन ने सीएसके के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर नाबाद 68 रन बनाए। ऐसा ही क्विंटन डिकॉक (368 रन) ने भी किया जिन्होंने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखते हुए नाबाद 46 रन बनाए। अगर रोहित रविवार को उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तो ये दोनों फिर से पारी का आगाज करेंगे।

मुंबई का मध्यक्रम भी रन जुटा रहा है, चाहे वह सूर्यकुमार यादव हों, हार्दिक पांड्या हों, वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड या फिर क्रुणाल पांड्या हों। अपनी धाकड़ बल्लेबाजी की वजह से पांड्या बंधु और पोलार्ड किसी भी प्रतिद्वंद्वी के लिए खतरा हैं। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज भी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं, विशेषकर बायें हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह, जो शुरू के साथ डेथ ओवरों में भी खतरनाक हैं। दोनों ने मिलकर 33 विकेट चटकाए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई नाथन कूल्टर नाइल ने इन दोनों का बखूबी साथ दिया है।



Herald