Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Pakistan ने जनवरी में तीन टी2० मैचों की शृंखला के लिये इंग्लैंड को आमंत्रित किया

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड को अगले साल जनवरी में तीन टी2० मैचों की श्रृंखला खेलने के लिये आमंत्रित किया है। पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने इसका खुलासा किया। इंग्लैंड ने पाकिस्तान का आखिरी दौरा 2००5-०6 में किया था। तब टीम ने टेस्ट और एकदिवसीय शृंखला के लिये पाकिस्तान का दौरा किया था।

वसीम खान ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल से कहा, ''हां हमने ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) के पास 13 से 2० जनवरी के बीच तीन टी2० मैचों की शृंखला खेलने के लिये आधिकारिक निमंत्रण भेजा है। उन्होंने साफ किया कि इस दौरे का पाकिस्तानी टीम के इस साल के इंग्लैंड दौरे से कोई संबंध नहीं है।

पाकिस्तान की टीम कोविड-19 के बावजूद टेस्ट शृंखला के लिये इंग्लैंड खेलने के लिये गयी थी। वसीम खान ने कहा, ''जब हमने टीम को इंग्लैंड भेजने का फैसला किया तो हम कोविड-19 और जैव सुरक्षित वातावरण को लेकर चितित थे। इसके अलावा कुछ लोगों ने चिता जतायी थी कि इससे हम अपने खिलाड़ियों को खतरे में डाल सकते हैं। यह हमारे लिये आसान नहीं था जबकि दौरे से पहले जब हमारे दस खिलाड़ी पॉजीटिव पाये गये थे। उन्होंने कहा कि उनके निमंत्रण पर फैसला करना अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के हाथ में है।

वसीम खान ने कहा, ''हमने कभी इसके बदले में पाकिस्तान दौरे की पर चर्चा नहीं की लेकिन अब हमने ईसीबी को न्योता भेजा है। अब उन्हें कोई फैसला करने से पहले सुरक्षा और कोविड-19 की परिस्थितियों का आकलन करना है। हमें पूरा विश्वास है कि उनकी टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी।(एजेंसी)