Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Pliskova और गॉफ ओस्ट्रावा ओपन से बाहर

ओस्ट्रावा (चेक गणराज्य)।क्वालीफायर वेरोनिका कुदेरमेतोवा ने दूसरी वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा को 4-6, 6-4, 6-3 से हराकर ओस्ट्रावा ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

यह रूसी खिलाड़ी अगले दौर में अमेरिका की जेनिफर ब्राडी से भिड़ेगी जिन्होंने क्वालीफायर डारिया कास्तकिना को 7-5 6-2 से पराजित किया। तीसरी वरीयता प्राप्त आर्यना साबालेंका ने निर्णायक सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करके अमेरिकी किशोरी कोको गॉफ को 1-6 7-5 7-6 (2) से हराया।

ओंस जाबेर ने पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको को 6-4 6-4 से जबकि सातवीं वरीयता प्राप्त एलिस मर्टन्स ने कारोलिना मुचोवा को 6-4 6-2 से शिकस्त दी। (एजेंसी)