Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Rajasthan के खिलाफ भी जीत की लय बरकरार रखेंगे :Rohit

अबु धाबी।मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अबुधाबी में मंगलवार को होने वाले मैच के लिए कहा कि उनकी टीम अगले मैच में भी जीत की लय बरकरार रखेगी।

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित ने कहा, ''हम अपने गेंदबाजों पर भरोसा करते हैं और हमेें उम्मीद है कि आगे भी वह इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों ने जिस तरह से पिछले कुछ मैचों में स्कोर बोर्ड को गतिमान बनाने का प्रयास किया है आशा है कि वह आगे भी इसे जारी रखेंगे। हम मध्य क्रम की लाइनअप मैच के दौरान स्थिति के हिसाब से तय करते हैं।

उल्लेखनीय है कि पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ अंक तालिका में मुंबई की टीम पहले स्थान पर है वहीं चार मैचों में दो जीत और दो हार के बाद राजस्थान की टीम पांचवे स्थान पर मौजूद है।

रोहित ने कहा, ''टीम में तीन आक्रामक बल्लेबाजों का होना सुखद था। मैं गेंदबाजों पर अपनी योजनाएं नहीं थोपता हूं। मैं उनसे उनकी योजनाओं को समझता हूं और उसके हिसाब से फील्डिग लगाता हूं। योजना के मुताबिक गेंदबाजों को प्रदर्शन करते देखना सुखद है।

गौरतलब है कि मुंबई ने रविवार को शारजाह में हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था वहीं राजस्थान को अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।(एजेंसी)