

स्पोर्ट्स डेस्क। तूफानी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन को देर से मौका देने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने लय हासिल कर ली है और बुधवार को सितारों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ पहले चरण में मिली हार का बदला चुकता करने उतरेगी. विश्व कप के उपविजेता न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज फर्ग्युसन की क्षमता को जानने के लिए नाइट राइडर्स को नौ मैच और कप्तानी में बदलाव की जरूरत पड़ी. ऑयन मॉर्गन ने आखिरकार फर्ग्युसन को मौका दिया और उन्होंने अपनी तेजी और विविधता से सनराइजर्स हैदराबाद को ध्वस्त कर दिया.

आरसीबी की टीम केकेआर से दो अंक आगे है और राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराने के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चल रही है। डिविलियर्स शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और रॉयल्स के खिलाफ 22 गेंद में नाबाद 55 रन की पारी खेलकर उन्होंने अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई। कप्तान कोहली भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे जिससे टीम की प्ले आफ में जगह बनाने की उम्मीदें बढ़ेंगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, लॉकी फर्ग्युसन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, सुनील नारायण, कुलदीप यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग XI: देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, शिवम दुबे, क्रिस मोरिस, इसुरु उडाना, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
Herald