

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 33वें मैच में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने होंगी. किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ अपने कुछ गलत फैसलों के कारण हार झेलने वाली बेंगलुरु की टीम इस मैच में रणनीति के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. दूसरी तरफ राजस्थान को हर हाल में जीत चाहिए. दुबई में यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा.

विराट कोहली की अगुवाई वाले आरसीबी ने अब तक अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से 8 में से 5 मैच जीते हैं, राजस्थान रॉयल्स टीम शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी से जूझ रही है तथा उसने अभी तक 8 में से जो 3 मैच जीते हैं उनमें निचले क्रम के बल्लेबाजों का योगदान महत्वपूर्ण रहा. रॉयल्स अंकतालिका में 7 वें स्थान पर है. वहीं राजस्थान की टीम 8 मैच में महज तीन जीत के साथ सातवें पायदान पर है। टीम के लिए अब यहां से हर एक मैच जरूरी है। प्लेऑफ में बने रहने के लिए टीम को बैंगलोर के खिलाफ जीत हासिल करना होगा।

रॉयल्स का सवाल है तो उसके पास मजबूत बल्लेबाजी है, लेकिन कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. जोस बटलर अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए हैं. उन्होंने 7 पारियों में केवल एक अर्धशतक लगाया है. बेन स्टोक्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में 41 रन बनाकर अपना रंग दिखाया था. उनसे टीम को अच्छे स्कोर की उम्मीद होगी. रॉयल्स को राहुल तेवतिया के शानदार प्रदर्शन से किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत मिली थी, लेकिन दिल्ली के खिलाफ उनका बल्ला भी नहीं चल पाया
Herald