

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल (IPL ) के हर सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) एक मैच ग्रीन रंग की जर्सी पहनकर खेलती है. दरअसल आरसीबी गो ग्रीन इनिशिएटिव' के तहत एक मैच हरे रंग की जर्सी पहनकर खेलती है. आरसीबी 2011 से ग्रीन ड्रेस का इस्तेमाल कर रही है. इस सीजन आरसीबी ने यह खास मैच रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेला, मगर आरसीबी को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा.

इस बार सीएसके के खिलाफ उन्होंने हरी जर्सी पहनी. लेकिन उनके लिए यह जर्सी लकी साबित नहीं हो पाई. सीएसके (CSK) ने आसानी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 8 विकेट से हरा दिया. आरसीबी की हार पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने मज़ेदार रिएक्शन दिया है. रविवार को आरसीबी के मैच हारने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने सोमवार की सुबह एक वीडियो शेयर किया. जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की.
मैच में हरी जर्सी पहनी आरसीबी पर भी सहवाग ने मज़ेदार रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, 'कल तो चीकू (विराट कोहली) सेना ग्रीन पेंट मारकर आई थी. लगता है गब्बर (एमएस धोनी) ने पाकिस्तान समझकर पेल दिया.' वीडियो में सहवाग ने अपने प्रिडिक्शन को सही बताया. उन्होंने मैच से पहले ही प्रिडिक्ट किया था कि विराट कोहली की टीम इस मैच में हार सकती है. ऐसा ही हुआ तो सहवाग ने इस पर भी बात की.
Herald