

स्पोर्ट्स डेस्क। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की आमने-सामने होंगी. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जहां एक तरफ चारों मैचों में अच्छी परफॉर्मेंस दी है. वहीं, दूसरी तरफ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी की. इससे पहले विराट ने तीन मैचों में मात्र 18 रन बनाए थे, लेकिन राजस्थान के खिलाफ उन्होंने शानदार 72 रनों की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल में अबतक 23 मैच खेले हैं. इनमें से 14 बार बैंगलोर और 8 बार दिल्ली ने जीत हासिल की. वहीं, दोनों टीमों के एक मैच का रिजल्ट बेनतीजा रहा है. आईपीएल 2020 की शुरुआत आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए बेहद खराब रही, लेकिन पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह अपने रंग में नजर आए. वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के लिए टूर्नामेंट का यह सीजन अबतक काफी अच्छा रहा है. अय्यर ने टीम के चारों मैचों में अच्छी फॉर्म दिखाई दिए.

श्रेयस अय्यर ने शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक बार फिर शानदार पारी खेलकर अपनी अहमियत बताई. उन्होंने 38 गेंदों में शानदार 88 रनों की पारी खेली थी. इस मैच में अय्यर से पहले पृथ्वी शॉ ने भी 66 रनों की पारी खेली. अय्यर और शॉ की पारी के दम पर दिल्ली ने केकेआर को मैच में 18 रनों से मात दी थी. वहीं, दूसरी तरफ शनिवार को ही खेले गए पहले मैच में विराट कोहली ने लगातार तीन मैचों में फ्लॉप होने के बाद 53 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की कप्तानी पारी खेली. इस मैच में विराट कोहली अपने पुराने रंग में नजर और टीम को 8 विकेट से आसान जीत दिलाई. दोनों ही कप्तान पिछले मैच में फॉर्म में थे और दोनों ही टीमें भी पूरे जोश में थी. ऐसे में इन दोनों के बीच होने वाले मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.
Herald