

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पांच मैचों में चार जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है। दिल्ली कैपिटल्स इकलौती ऐसी टीम है, जिसके खाते में फिलहाल 8 प्वॉइंट्स हैं। टीम के लिए अभी तक तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रबाडा ने चार विकेट झटके, जिसमें कप्तान विराट कोहली का विकेट भी शामिल था। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी रबाडा के फैन हो गए हैं।

अय्यर ने मैच के बाद कहा, ‘पांच में से चार मैच जीतना शानदार है और इसके लिए खिलाड़ियों को बधाई. हम बड़ी जीत के इरादे से उतरे थे और ऐसा करने में सफल रहे. उम्मीद करते हैं कि आगामी मैचों में भी इस तरह के प्रदर्शन को जारी रखने में सफल रहेंगे’. अय्यर ने कहा कि उनकी रणनीति स्वच्छंद और निडर होकर खेलने की थी. दिल्ली के कप्तान ने कहा, ‘दबाव के समय खिलाड़ियों ने अच्छा जज्बा दिखाया.
हमारी रणनीति स्वच्छंद और निडर होकर खेलने की थी. हमारी टीम में युवा खिलाड़ी हैं जो ऊर्जा से भरे हैं. हमें बस मैदान पर उतरकर अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाना है’.अय्यर ने जीत का श्रेय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं किसी एक का पक्ष नहीं लूंगा. हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया
Herald