

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का 39वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आज शाम 7.30 बजे से अबु धाबी में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में शामिल दोनों टीमों के पास प्ले-ऑफ के लिए जगह मजबूत करने का मौका है। आरसीबी मैच जीती तो नंबर-2 पर पहुंच जाएगी। आरसीबी अभी 9 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है।

वहीं, केकेआर 9 में से 5 मैच जीतकर चौथे स्थान पर बरकरार है। दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। टीम के जेहन में हालांकि पहले चरण के मैच में आरसीबी के खिलाफ 82 रन की हार की याद ताजा होगी जिसमें एबी डिविलियर्स ने 33 गेंद में नाबाद 73 रन की पारी खेली. यह देखना रोमांचक होगा कि डिविलियर्स, आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ मोर्गन फर्ग्युसन का इस्तेमाल किस तरह करते हैं.
केकेआर हालांकि अब भी स्टार आलराउंडर आंद्रे रसेल की खराब फॉर्म को लेकर परेशान है जो अब तक बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. पिछले सत्र में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रसेल मौजूदा सत्र में नौ मैचों में 11.50 की औसत से सिर्फ 92 रन बना पाए हैं. जमैका का यह आलराउंडर क्षेत्ररक्षण में भी जूझता दिखा है.
Herald