Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCB बनाम किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला, कौन किस पर भारी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 31 मुकाबले में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीमें आमने-सामने होंगी. अब तक ऑलराउंड खेल दिखाने में नाकाम रही पंजाब की टीम विस्फोटक क्रिस गेल के सहारे अपने अभियान को वापस पटरी पर लाने का प्रयास करेगी.

शारजाह में यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. बड़ी उम्मीदों के साथ किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीम ने आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत की थी.


आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच अब तक 25 मुकाबले (2008-2019) हो चुके हैं. बेंगलुरु ने 12, जबकि पंजाब ने 13 में जीत हासिल की है. मौजूदा आईपीएल में किंग्स इलेवन ने अब तक कुछ करीबी मैच गंवाए हैं. उसने जो 7 मैच खेले हैं, उनमें से 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा और प्ले ऑफ की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए उसे अब हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.



Herald