Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCB के मैच के दौरान कुछ इस अंदाज में नजर आईं चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल (IPL 2020) के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को घूटने टेकने पर मजबूर कर दिया. बैंगलोर ने केकेआर को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. आरसीबी (RCB) की इस शानदार जीत के हीरो रहे उसके गेंदबाज. चाहे वो मोहम्मद सिराज हों या फिर स्पिनर युजवेंद्र चहल स्पिनर चहल ने केकेआर के दिग्गज दिनेश कार्तिक और पैट कमिंस को आउट कर पवेलियन भेजा और एक बार फिर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.


स्टेडियम में जहां एक तरह चहल अपनी गेंदबाजी से सबका दिल जीत रहे थे वहीं दूसरी ओर उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा स्टैंड में जलवा बिखेर रही थी. चहल के विकेट लेने पर धनश्री भी जश्न मनाती नजर आई. बता दें कि हाल ही में चहल की मंगेतर धनश्री दुबई आईं हैं. आरसीबी के पिछले मैच में भी वो टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंची थी. इसके अलावा चहल और धनश्री की दुबई के बीच पर घूमने की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.


केकेआर के खिलाफ मुकाबले में चहल को स्पोर्ट करने आई धनश्री (Dhanashree Verma) की तस्वीर एक बार फिर वायरल हो रही है. धनश्री ने मैच के दौरान इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली थी और फैन्स को उनका लुक बेहद पसंद आ रहा है. बता दें कि आईपीएल (IPL 2020) के इस सीजन में चहल (Yuzvendra Chahal) अबतक 15 विकेट ले चुके हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाजों की लिस्ट में वह टॉप 5 में शामिल हैं.



Herald