Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व स्तर पर हमारे पास भी पेले जैसे खिलाड़ी हैं: Rijiju

नयी दिल्ली।केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि विश्व स्तर पर भारत के पास भी पेले जैसे खिलाड़ी हैं और देश में महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम का उदाहरण है जिन्होंने आठ विश्व चैंपियनशिप पदक जीते हैं।

रिजिजू राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, मणिपुर और भारतीय खेल प्राधिकरण के लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय (एलएनसीपीई), त्रिवेंद्रम द्बारा शारीरिक शिक्षा एवं खेल: समुदायों को एकजुट करने की ताकत विषय पर संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि थे। राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के कुलपति आरसी मिश्रा (सेवानिवृत्त आईएएस) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एफआईईपी), स्लोवाकिया के उपाध्यक्ष प्रोफेसर ब्रानिस्लाव एंटाला भी इस वेबिनार में शामिल हुए।

करीब एक घंटे तक चले इस वेबिनार में वक्ताओं ने समाज में शारीरिक शिक्षा के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार खेल न केवल देश के भीतर बल्कि विश्व स्तर पर समुदायों को एकजुट करने में मदद करता है।

रिजिजू ने कहा, ''इस वेबिनार का विषय केवल शारीरिक गतिविधियों के लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण पैमाना है। खेल की सफलता से क्षेत्र समृद्ध होता है और पूरे समुदाय को काफी कुछ हासिल होता है। भारत में एमसी मैरीकॉम का उदाहरण है जो महिलाओं के लिए ऐसी प्रेरणा हैं।

उन्होंने आठ विश्व चैंपियनशिप पदक जीते और मां बनने के बाद से चार बार। वह महिलाओं के एक बड़ी प्रेरणा हैं कि आप मातृत्व के बाद भी सफल हो सकती हैं। विश्व स्तर पर भी हमारे पास पेले जैसे खिलाड़ी हैं जिनकी सफलता ब्राजील से आगे निकल गया और पूरी दुनिया को प्रेरित किया। जैसी ओवेंस पूरे समुदाय को सशक्त बनाने का एक बड़ा प्रतीक है। खेल की उपलब्धियां खेल के इतर कई चीजें दर्शाती हैं।(एजेंसी)