Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RR का आज KXIP से ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जानें मौसम और पिच रिपोर्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। आइपीएल के प्लेऑफ की रेस में शामिल दो टीमें किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स, शुक्रवार को शेख जायेद स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों का लक्ष्य जीत होगी, क्योंकि इनके पास अब आगे का सफर तय करने के लिए जीत के अलावा और कोई विकल्प नहीं रह गया है। पंजाब ने अभी तक 12 मैच खेले हैं और छह जीत, छह हार के साथ वह 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं राजस्थान ने 12 मैचों में से पांच में जीत और सात में हार देखी है और वह 10 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। दोनों टीमों की प्लेऑफ में जाने की संभावनाएं बरकरार हैं।

पंजाब ने बीते पांच मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार पांच जीत हासिल कर अपने आप को रेस में बनाए रखा है। अगर वह अपने बाकी के बचे दोनों मैच जीत जाती है, तो वह प्लेऑफ में जा सकती है। वहीं राजस्थान के लिए यह थोड़ा मुश्किल होगा। उसे दोनों मैच जीतने के अलावा पंजाब, कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की हार के भरोसे भी कुछ हद तक निर्भर रहना होगा।


अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यहां पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।



Herald