

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) है। पहला मैच दोपहर साढ़े 3 बजे से राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच दुबई में खेला जाएगा। इसके बाद शाम साढ़े 7 बजे शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने होगी।

सीजन में 5 मैच हार चुकी राजस्थान की टीम बेंगलुरु के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी। सीजन में पिछली बार जब दोनों के बीच मैच हुआ था, तो बेंगलुरु ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया था। ऐसे में राजस्थान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। वरना टूर्नामेंट में आगे उसकी राह और भी मुश्किल हो जाएगी। इस टीम के साथ मैदान पर उतर सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
राजस्थान रॉयल्स
बेन स्टोक्स, जोस बटलर, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनाद्कट, कार्तिक त्यागी।
Herald