

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के एक अहम मुकाबले में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH Vs RR) से होगी. दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो की लड़ाई है. हार का मतलब होगा टूर्नामेंट से लगभग बाहर का रास्ता. ऐसे में दोनों टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी. 10 मैचों से 8 अंकों के साथ राजस्थान की टीम छठे नंबर पर है. 9 मैचों में से 6 हार के बाद हैदराबाद की टीम सातवें नंबर पर है. हैदराबाद के खाते में 6 अंक हैं.

लेकिन पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर से हैदराबाद की टीम को इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के साथ बल्लेबाज केन विलियनसन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेंगे. केन विलियमसन की चोट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक केन विलियनसन की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, पर टीम अपने स्टार खिलाड़ी के साथ कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती है. केन विलियमसन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में ही चोटिल हो गए थे. सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को केकेआर के खिलाफ मैच में ओपनिंग करने के लिए भेजा था.
मैच के बाद वार्नर ने बताया था कि केन विलियनसन चोट से जूझ रहे थे और उन्हें भागने में परेशानी हो रही थी. केन विलियमसन को इस टूर्नामेंट में शुरुआती मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. केन को टीम में जगह नहीं देने की वजह से कप्तान डेविड वार्नर निशाने पर आ गए थे. लेकिन वार्नर ने बाद में खुलासा किया था कि केन विलियनसन इस टूर्नामेंट की शुरुआत से ही चोट से जूझ रहे हैं. केन विलियनसन के स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मोहम्मद नबी की वापसी हो सकती है. मोहम्मद नबी ने केन की अनुपस्थिति में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में उन्हें बाहर बैठना पड़ा
Herald