Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज मुंबई इंडियंस और RR का मुकाबला- हेड-टू-हेड और रेकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 20वें मुकाबले में मंगलवार को अबु धाबी में मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने होंगी. मुंबई इंडियंस शानदार फॉर्म में है, जबकि राजस्थान रॉयल्स टीम अपने अभियान को ढर्रे पर लाने के लिए वह प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.


मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्य के बीच मुकाबला कांटे का रहा है। दोनों टीमों ने कुल 21 मैच खेले हैं और 10-10 जीते हैं। 2009 में साउथ अफ्रीका में हुए आईपीएल में उनका एक मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था। राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा यहां रोहित की टीम पर भारी नजर आता है। रॉयल्स ने मुंबई के खिलाफ बीते पांच में से चार मैच जीते हैं।

मुंबई के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वह किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही है और उसके सभी खिलाड़ियों ने समय पर योगदान दिया. कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में हैं, जबकि क्विंटन डिकॉक ने फॉर्म में वापसी की. कीरोन पोलार्ड अच्छा खेल रहे हैं, जबकि ईशान किशन और हार्दिक पंड्या भी मैच विनर साबित हो रहे हैं. तेज गेंदबाज जेम्स पेटिंसन, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ड ने उम्दा खेल दिखाया है



Herald