
दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने आईपीएल में 5००० रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल कर ली है और इस कीर्तिमान पर पहुंचने वाले वह पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर ने मंगलवार को किग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुकाबले में अपने 5००० रन पूरे कर लिए। वह 169वें मैच में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं।
आईपीएल में उनके आगे सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर (5०37), मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (5158), चेन्नई सुपर किग्स के सुरेश रैना (5368) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली (5759) हैं। आईपीएल के मौजूदा सत्र में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शिखर दस मैचों में 4०० से ज्यादा रन बना चुके हैं और पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल (525) के बाद दूसरे नंबर हैं। (एजेंसी)